सोनभद्र, जनवरी 28 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर 8/21 एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लग्जरी कार, नगदी और एंड्राइड मोबाइल फोन भी जब्त किया हैं। शक्तिनगर थाना प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि मंगलवार देर रात जानकारी मिली कि कोहरौल पानी टंकी के पास एक युवक नशे की सामग्री लेकर कहीं जाने के फिराक में है। बीना चौकी प्रभारी जीतेन्द्र सरोज के साथ पहुंची पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर पहुंचकर निमियाडांड शक्तिनगर निवासी सुनील भारती पुत्र शिवमंगल भारती को धर दबोचा। उससे 30 ग्राम अवैध हेरोइन, एक स्विफ्ट डिजायर कार,लगभग 40 हजार रुपये नगद,मोबाईल व एक सैमसंग एंड्रायड मोबाइल भी पुलिस को बरामद हुआ है। सुनील भारती ने बताया कि इस अवैध कारोबार में डिबुलगंज अनपरा निवासी दीपक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.