30 गांव के किसानों में बांटा गया मुफ्त बीज
मिर्जापुर, जून 10 -- राजगढ़। कृषि विभाग ने यूपी एग्री योजना के तहत राजगढ़ विकास खंड के 30 गांवों के किसानों में खरीफ की प्रमुख फसल धान, अरहर, बाजारा एवं ढैचा का मुफ्त बीज वितरण किया। गोदाम प्रभारी बृजेश सिंह ने बुधवार को कृषि बीज गोदाम से किसानों में मुफ्त बीज बांटा। उन्होने बताया कि 1674 हेक्टेयर भूमि पर बुवाई के लिए किसानों को मुफ्त बीज दिया गया है। सहायक विकास अधिकारी कृषि संतोष कुशवाहा ने बताया कि यूपी एग्री योजना के तहत राजगढ़ विकास खंड के धुरकर, दारानगर, कलवारी माफ़ी, धनवाल, गोरथरा, धौरहा, रैकरा, रामपुर 38, देवपुरा, पथरखुरा, राजापुर, खुटारी, कुंदरुफ,मटिहानी, नौडीहा लालपुर, पचोखरा, डढ़िया, दरवान,बिशनपुरा, बघौड़ा, लूसा, पतेरी, सेमरा बरहो, करौंदा, कुड़ी, नदीहार, कोन, सरसों,निकारिका, चौखड़ा समेत 30 गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.