जमशेदपुर, जून 26 -- रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा यूसीआईएल (यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के सीएसआर अभियान से ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर 30 जून को डोमजुड़ी पंचायत भवन में आयोजित किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के स्थानीय पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शिविर में भाग लेने हेतु आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...