नई दिल्ली, जून 6 -- तापसी पन्नू उन सेलेब में से एक हैं जो कभी भी किसी भी मुद्दे पर बोलने से पीछे नहीं हटती हैं फिर चाहे बात इंडस्ट्री की ही क्यों ना हो। अब तापसी ने बताया कि कैसे 30 की उम्र में ही उन्हें कहा जाता है कि वह इतनी यंग नहीं हैं कि वह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म करें। तापसी ने यह भी कहा कि ऐसा ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ की फिल्मों में भी होता है।30 की उम्र के बाद रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म नहीं देते टाइम्स एंटरटेनमेंट से बात करते हुए तापसी ने कहा, 'मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से तब आई जब मैं मिड 20 में थी। इसके बाद 3-4 साल तक आपको एक अच्छे रोल के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। जब तक आप एक पोजिशन पर पहुंचते हो तब तक आप 30 की उम्र क्रॉस कर देते हो। इसके बाद वे बोलते हैं कि आप इतने यंद नहीं जो रोमांटिक कॉमेडी फिल्म करो।' यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया ...