नई दिल्ली, अगस्त 25 -- हिंदू धर्म में शादी से पहले कुंडली मिलान जरूरी माना जाता है। मिलान के दौरान मांगलिक दोष पर खास ध्यान दिया जाता है। कई लोग मानते हैं कि 30 साल की उम्र के बाद मांगलिक दोष खत्म हो जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र इस बारे में क्या कहता है यह जानना जरूरी है। मांगलिक दोष पूरी तरह समाप्त नहीं होता है, बल्कि उसका प्रभाव कम हो जाता है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताए गए सही जानकारी से सही फैसला लिया जा सकता है।मांगलिक दोष कैसे लगता है? ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब मंगल लग्न, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में हो, तो मांगलिक दोष लगता है। चंद्र लग्न, सूर्य लग्न और शुक्र लग्न से भी मंगल दोष देखा जाता है। इस दोष के होने पर वैवाहिक जीवन में बाधाएं आने की आशंका जताई जाती है। इसलिए कुंडली मिलान के समय इसे प्रमुखता दी जा...