पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर के सदर प्रखंड स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में 30 किसानों के बीच गरमा मूंग वितरण किया गया। सभी को 4 किलोग्राम मूंग प्राप्त हुआ। लाभुक किसान न्यू कुजरुम कौड़ियां आदि गांवों से संबद्ध रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो, बीटीएम अमित कुमार, प्रमुख बसंती देवी ने सामूहिक रूप से मूंग का वितरण किया। बीटीएम अमित कुमार ने बताया कि 12 गांव में बांटने के लिए 7 क्विंटल मूंग विभाग से प्राप्त हुआ है।एक सप्ताह के अंदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों के बीच इसका वितरण कर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार से कर दिया गया है।मौके पर किसान सरस्वती देवी, नारियल सिंह, ऊषा देवी, उदय पाल, फुलेश्वर उरांव, रवींद्र उरांव, प्रकाश उरांव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.