प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 29 -- UP News: यूपी के कानपुर में सराफा कारोबारी के घर से 75 लाख की 30 किलो चांदी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एमसीए पास और टेक्निकल कंप्यूटर असिस्टेंट सुधांशु अग्रवाल को गिरफ्तार कर नानाराव पार्क में अलग-अलग जगह छिपाकर रखी गई 24 किलो चांदी भी बरामद कर ली है। घटना वाले दिन आरोपी बैग के साथ सामान्य रूप से जाते एक कैमरे में कैद हुआ था। जब लौटा तो बैग पीछे टंगा था और कंधे झुके थे। यहीं से पुलिस को उसका सुराग लगा लेकिन धुंधली फुटेज के कारण कोई स्पष्ट पहचान नहीं कर पा रहा था। हालांकि पुलिस की छानबीन देख उसने कोर्ट में वांछित रिपोर्ट अर्जी डाल दी। इसके डिटेल जब थाने आई तो पुलिस को नाम, पता मिल गया और उसे सोमवार दोपहर को किला चौराहा से धरदबोचा। आरोपी ने 10 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए चोरी की थी।...