जमशेदपुर, फरवरी 23 -- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन द्वारा मासिक काव्य कलश सह साहित्यकार जानकी बल्लभ शास्त्री एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रसेनजित तिवारी ने निराला जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रखर हिन्दू एवं कट्टर राष्ट्रभक्त बताया। इसके बाद साहित्यकार जानकी बल्लभ शास्त्री एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र एवं सुरेश चन्द्र झा ने प्रस्तुत किया। वहीं काव्य कलश के मौके पर शहर के कुल 30 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, स्वागत भाषण मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी, संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष डॉ. वीणा पांडेय ''भारती''और धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के क...