जामताड़ा, अप्रैल 27 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाली वार्षिक धर्मराज पूजा को लेकर बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोलाई गांव में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने की। बैठक में धर्मराज मंदिर के पुजारी बैद्यनाथ झा, पूजा समिति के सदस्य तथा गांव के गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी को निर्देश दिया कि 30 अप्रैल से 2 मई तक चलने वाली तीन दिवसीय पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और कार्यक्रम को आपसी भाईचारे, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न करें। ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों ने भी हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा को नेम-निष्ठा के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। मौके पर बिंदापाथर थाना के राजू महतो, बिंदु राम सहित ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.