लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- भारत के पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले में स्थित बुढ़ीतोला में भव्य बुढ़ीतोला पर्यटन महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। नेपाल से आए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव की विशेषताओं और वहां की प्राकृतिक सुंदरता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक हरिदत्त भट्टराई ने बताया कि बुढ़ीतोला क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शीतल जलवायु के लिए जाना जाता है। जब तराई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के पार होता है, तब भी बुढ़ीतोला में तापमान 30-32 डिग्री के आसपास रहता है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 30 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई तक चलेगा। पर्यटकों के लिए पलिया से बुढ़ीतोला का सफर बेहद आसान और सुहाना है। यह क्षेत्र गोदावरी गंगा से लगभग 17 किलोमीटर और अतरिया बाजार से मात्र 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पह...