कन्नौज, अप्रैल 27 -- जिले में किसानों के भूमि अभिलेखों के एकीकृत संकलन और भू-अधिकारों के सुव्यवस्थित रिकॉर्ड के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर इसे शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर सभी किसानों के किसान पहचान पत्र जारी करने का लक्ष्य तय किया गया है।प्रशासन के मुताबिक आगामी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त अब केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी फार्मर आईडी जारी हो चुकी होगी। इसके अलावा कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और लघु सिंचाई विभाग की विभिन्न योजनाओं में भी किसान पहचान पत्र को आधार बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री से किसानों की जमीन का डिजिटलीकरण प्रथम चरण में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक, बीज, कीटनाशक और अन्य कृषि इनपुट के वितरण के साथ ही लाभार...