कन्नौज, मार्च 2 -- कन्नौज। जिले के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा मुहैया कराने को लेकर शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।जिले में संचालित तीन राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कुल 750 सीटें उपलब्ध हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक छिबरामऊ तालग्राम कुशलपुरवा को इस बार पहली बार पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जा रहा है। यहां चार ट्रेडों में 300 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें साइबर सिक्योरिटी का एक वर्षीय कोर्स विशेष आकर्षण का केंद्र है। इसी प्रकार राजकीय पॉलीटेक्निक तिर्वा में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहित 225 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं मान...