हरदोई, अप्रैल 23 -- हरदोई। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद को लेकर शासन के नए निर्देशों से जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अब 30 अप्रैल तक बिना पूर्ण सत्यापन के भी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इससे खरीद प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। जनपद में बड़ी संख्या में किसानों का पंजीकरण तो हो चुका है पर चकबंदी और राजस्व विभाग द्वारा भूमि संबंधी सत्यापन में देरी से वे अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं। ऐसे में शासन ने यह निर्णय लेते हुए व्यवस्था दी है कि जिन किसानों का सत्यापन लंबित है उनका गेहूं भी अब क्रय केंद्रों पर खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ें- किसानों को बड़ी राहत, सत्यापन लंबित होने पर भी कर सकेंगे गेहूं की बिक्री डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके...