कन्नौज, अप्रैल 6 -- किसानों की भूमि का डिजिटल अभिलेख तैयार करने के लिए एग्री स्टैक के तहत फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज कर दिया गया है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। 5 अप्रैल 2026 के शासनादेश के अनुसार 30 अप्रैल तक ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े तथा अन्य सभी भू-स्वामी किसानों की रजिस्ट्री बनाई जाएगी। जिन गांवों में रजिस्ट्री कम है, वहां 6 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गांववार कर्मचारियों की तैनाती कर नियमित कैंप शुरू कर दिए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे कैंप, जनसेवा केंद्र या मोबाइल ऐप के माध्यम से रजिस्ट्री कराएं, ताकि उन्हें किसान सम्मान निधि की अगली किस्त और अन्य योजनाओं का लाभ आस...