बिजनौर, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा के नेतृत्व में समितियों के ब्याज की मांग को लेकर डीसीओ कार्यालय पर दसवें दिन किसानों का धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि ऋषिपाल सिंह बुखार से पीड़ित होने के बाद भी धरने पर जमे हैं। यदि 30 तारीख तक हमारे गन्ने के ब्याज का विवरण नहीं दिया जाता है तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन 31 तारीख में कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सनातन शौर्य सघफाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र महंत ने अपने साथियों के साथ धरने को अपना समर्थन दिया।डीसीओ यह भी पढ़ें- Bijnor News: मांगों को लेकर 9वें दिन धरने पर जमे किसान कार्यालय पर चल रहे धरने पर बिट्टू कुमार उर्फ गोविंद, रोहित राठी, वीरेन्द्र सिह, लोकेन्द...