लखनऊ, अगस्त 27 -- राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 30 अगस्त को राजधानी में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सवर्ण समाज के कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक चेहरे अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता लेंगे। वहीं रालोद की सक्रियता प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बढ़ाने पर मंथन करेंगे।रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जयंत चौधरी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वह पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने, प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विचार करेंगे। ब्राह्मण समाज के लोगों को...