वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक नोएडा में गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली स्थित हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के दर्जनों जिलों से सैकड़ों प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप की खास बात यह होगी कि पहली बार स्टेट चैंपियनशिप के सभी मुकाबले अंपायर रहित और कैमरे की निगरानी में कराए जाएंगे। सभी मैच ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के निर्धारित नियमों के अनुसार होंगे।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं चैंपियनशिप कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता चैंपियनशिप कमेटी की महासचिव एवं गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की अध्यक्ष भारती नारायण तथा संरक्षक और इंटरनेशनल सेक्रेटरी जनरल वीडी नारायण के संयोजन में आयो...