सोनभद्र, मार्च 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र में सांसद निधि से तीन करोड़ 94 लाख 40 हजार के स्वीकृत 100 कार्यों का कलेक्टे्रट सभाकक्ष में वर्चुअल शिलान्यास किया। इन कार्यों से जनपद के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि जनपद सोनभद्र से उनका गहरा रिश्ता है तथा यह जनपद उन्हें अपने घर जैसा प्रतीत होता है। कहा कि आज का दिन जनपद के विकास की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने बताया कि आज शिलान्यास किये गये 100 कार्यों से जनपद के विकास को नई गति मिलेगी। इससे जिले के लोगों के जीवन को अधिक सुखद एवं सुविधाजनक बनाने में योगदान प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र आकांक्षी जनपद होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.