वाराणसी, दिसम्बर 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जनपद में नौनिहालों को कुपोषण से मुक्त रखने के लिए 'विटामिन ए सम्पूर्ण' कार्यक्रम बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। सीएचसी दुर्गाकुण्ड में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर इसका शुभारंभ किया। यह अभियान 24 जनवरी तक चलेगा। ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी व यूएचएसएनडी) सत्रों के जरिये 9 माह से 5 वर्ष तक के 3.92 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जायेगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान के दौरान पूर्ण टीकाकरण (24 माह तक), सम्पूर्ण टीकाकरण, वजन लेना और अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करना, सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाना, एक घंटे के अंदर और छह माह तक सिर्फ स्तनपान पर जन जागरूकता, आयोडीन युक्त की नमक के सेवन के प्रति जागरूक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.