3.88 लाख का पशु आहार गायब करने में चालक-मालिक पर केस
गोरखपुर, मार्च 26 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र से ट्रक चालक पशु आहार से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जीएस एग्रो एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड इंदौर में कृष्ण कुमार तैनात हैं। 13 दिसंबर 2025 को मॉल विक्रेता कंपनी मंडेला श्री प्राइवेट लिमिटेड गोरखपुर से 30.160 एमटी पशु आहार, जिसकी कीमत 3.88 लाख रुपए के करीब थी, उसे बाबा ट्रांसपोर्ट को गोरखपुर गोदरेज एग्रोवेट राम नगर, चंदौली के लिए भेजा था। लेकिन समय से ट्रक चालक सामान लेकर नहीं पहुंचा। ट्रक मालिक से संपर्क करने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद चालक के गांव किशनपुर थाना बिरनी जिला गाजीपुर के यहां गया तो बताया गया कि वह झारखंड में है। गीडा थाने में शिकायत के बाद पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.