हरदोई, मई 12 -- हरदोई। नगरीय क्षेत्रों में पार्क और ओपेन स्पेस के माध्यम से हरित क्षेत्र को बढ़ाने की कवायद होगी। पार्कों का निर्माण एवं विकास का काम कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने धरातल पर कार्य शुरू कराने के लिए तैयारी तेज कर दी है। इसी वित्तीय वर्ष के अंत तक काम पूरे कराने का लक्ष्य निर्धारित है। तीन नगर पालिका साण्डी, पिहानी और शाहाबाद में करीब तीन करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी देखरेख में उक्त कार्य प्राथमिकता से पूरे कराएं। उपवन योजना के तहत सांडी में एक करोड़ 39 लाख 82 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। गाटा संख्या 1289-1290 पर मियाबाकी पद्धति से वृक्षारोपण होगा। पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका परिषद पिहानी में एक करोड़ 26 लाख 46 हजार रुपये से विकास कार्य उपव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.