जौनपुर, अप्रैल 1 -- बदलापुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को बदलापुर की स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ करने के लिए शासन से तीन करोड़ आठ लाख रुपये जारी हुआ। जिससे क्षेत्र के पांच चिकित्सालय भवन और आवास का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लेदुका 40.06 लाख, नाभीपुर 67.37लाख, सिंगरामऊ 85.93 लाख, पूरालाल 48.03 लाख तथा बेलावा बरबसपुर का 67.06 लाख की लागत से सुदृढ़ीकरण होगा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्य चिकित्सालय भवन, चिकित्साधिकारी आवास, श्रेणी एक व श्रेणी दो के आवासों का जीर्णोद्धार उपरोक्त धनराशि से कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.