अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने सेवा विस्तार करते हुए घुड़ियाबाग जलकल विभाग के परिसर में नए जोनल कार्यालय का मंगलवार को शिलान्यास किया है। 3.74 करोड़ की लागत से बनने वाले जोनल कार्यालय मिनी सेवाभवन का मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन किया। आठ माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जोनल कार्यालय बनने से 20 से अधिक वार्डों के लोगों का कार्य इसी कार्यालय पर हो जाएगा। वार्ड आठ सराय लवरिया के घुड़ियाबाग उदय सिंह जैन रोड स्थित वाटर वर्क्स कम्पाउंड में जोनल कार्यालय भवन ग्राउंड व दो फ्लोर के भवन का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा मुख्य, अभियंता वी.के.सिंह. पार्षद राकेश ठाकुर, डॉ र...