कुशीनगर, जून 28 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत शासन ने कप्तानगंज तहसील और हाटा क्षेत्र के छह सरकारी अस्पतालों के जीर्णोद्धार के लिए 3 करोड़ 73 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। धनराशि जारी होने के बाद अस्पतालों में मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से जर्जर भवनों, टपकती छतों और टूटे-फूटे फर्श के कारण चिकित्सकों, कर्मचारियों और मरीजों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, उससे अब राहत मिलने की उम्मीद है।

पैथोलॉजी और अन्य सुविधाएं उप्र सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों की दशा और दिशा सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है। कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्...