धनबाद, जून 29 -- जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हुआ। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे अगस्त्य सिन्हा, सनव, मिशिका और देवांशी को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। पहले दिन 1976 पल्स पोलियो बूथों पर 3 लाख 64 हजार 242 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, जो निर्धारित लक्ष्य 4 लाख 24 हजार 729 का 85.8 प्रतिशत है। अभियान का उद्घाटन करते हुए डीडीसी ने कहा कि बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर ही आने वाली पीढ़ी को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद पोलियो संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। ...