रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- रुद्रपुर। कैनाल कॉलोनी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 3.64 ग्राम स्मैक के साथ मोहम्मद आसिफ निवासी सीर गोटिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस वाहन देखकर आरोपी सकपका गया और तेजी से आगे बढ़ने लगा। रोकने पर उसने हाथ में पकड़ी पन्नी फेंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पन्नी से 3.64 ग्राम स्मैक मिली। तलाशी में 520 रुपये भी मिले। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...