मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग का करीब साढ़े तीन लाख रुपये बकाया नहीं चुकाने के मामले में एक बुजुर्ग शरद बंका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शरद बंका मोतीझील के एक मॉल के फ्लैट में रहते हैं। बिजली विभाग ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था और कोर्ट से उनके नाम का गिरफ्तारी वारंट (NBW) जारी हुआ था। वारंट के बाद नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को उनके घर पर छापा मारा और उन्हें पकड़ लिया। अभी शरद बंका को थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह मामला इसी साल मार्च में नगर थाने में दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह फरार चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...