3.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दंपती समेत पांच गिरफ्तार
जमशेदपुर, मई 12 -- पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दंपती समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सिदो-कान्हू बस्ती निवासी संतोष सिंह, संतोष की पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो, गोविंदपुर जनता मार्केट निवासी अमित कुमार, गोविंदपुर शेषनगर निवासी गौरव कुमार उर्फ अमर और मानगो बैकुंठनगर निवासी संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली शामिल हैं। आरोपियों के पास से कुल 26.84 ग्राम (175 पुड़िया) ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 3.50 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों सरायकेला-खरसावां के कपाली ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.