बदायूं, अप्रैल 13 -- सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रविवार के लिए कचहरी से माझिया रोड चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण होने पर काफी लाभ मिलेगा। चौड़ीकरण कार्य के लिए सरकार ने 3.50 करोड़ दिये हैं। शहर के समग्र विकास एवं सुगम यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सदर विधायक के प्रयास से मिली है। सदर विधायक ने कचहरी से माझिया रोड चौड़ीकरण के लिए मंजूरी दिला दी है। शहर में होने वाले चौड़ीकरण कार्य से यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। सदर विधायक ने शिलान्यास के दौरान कहा कि कचहरी से माझिया रोड सकरा होने के चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.