कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। कानपुर चेस एसोसिएशन की ओर से गोविंद नगर स्थित वैदिक धर्म सभा में अंडर-15 बालिका वर्ग की चयन प्रतियोगिता शुक्रवार को हुई। प्रतियोगिता में 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें चार राउंड तक मुकाबले खेले गए। कड़े मुकाबले में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवई नगर की अनन्या अवस्थी 3.5 अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त कर विजेता बनीं। मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्वास्तिका कुमारी तीन अंकों के साथ उपविजेता रहीं। वहीं, बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन की आद्या मिश्रा ने 3 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप जाजमऊ की कनिषा 2.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में नन्हीं प्रतिभा अक्षिता तिवारी (5 वर्ष) ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। चयनित चारों खिलाड़ी अब अंडर-15 राज्य स्...