समस्तीपुर, जून 10 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब साढ़े तीन किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव के वार्ड संख्या-4 में कुछ लोग अपने घरों में गांजा छिपाकर उसकी बिक्री और तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

तलाशी में बरामद गांजा छापेमारी के दौरान पुलिस ने सबसे पहले किशोरी साह के घर की तलाशी ली, जहां से 1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ...