प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को प्रदेश भर में सकुशल सम्पन्न हुईं। प्रथम पाली में कुल 1070 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली विषयों तथा इंटरमीडिएट कृषि भौतिकी जलवायु विज्ञान (तृतीय प्रश्नपत्र, कृषि भाग-1) एवं कृषि जन्तु विज्ञान (अष्टम प्रश्नपत्र, कृषि भाग-2) की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में 5919 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 22,842 परीक्षार्थियों में से 21,890 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में पंजीकृत 3,41,571 परीक्षार्थियों में से 3,21,256 परीक्षा...