वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जीएसटी में फर्जीवाड़ा कर 3.41 करोड़ से अधिक की कर चोरी में भेलूपुर पुलिस ने दिल्ली निवासी दो आरोपियों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। आरोपियों में पूर्व दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र के सरताज मोहल्ला कांतिनगर निवासी फरहान, अब्दुल्ला हैं। दोनों वर्तमान में हैदराबाद के आबिद क्षेत्र के स्प्लेंडर रेजीडेंसी हैवरगुडा में रह रहे थे। दोनों को हैदराबाद के आबिद रोड से गिरफ्तार किया गया है। सभी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक प्रदीप निषाद, मनोज कुमार, कांस्टेबल कपिलदेव मौर्या, मनीष बघेल, अवनीश पांडेय, अश्वनी सिंह शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया ...