बलिया, फरवरी 11 -- बलिया, संवाददाता। जिले के तीन लाख 40 हजार 548 किसान फरवरी महीने में जायद सीजन के लिए मिलने वाले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त की ओर टकटकी लगाए हैं। लेकिन सरकार की ओर से फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता किए जाने के बाद काफी संख्या में किसानों को सरकार की इस योजना से वंचित होने को लेकर ऊहापोह बनी हुई है। उप निदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे किसान जो सम्मान निधि के लाभार्थी हैं और उनका अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ है, वह यथाशीघ्र यह प्रक्रिया पूर्ण करा लें। बताया है कि इसके बिना वह किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित हो सकते हैं। कृषि विभाग की आंकड़ों में करीब चार लाख किसानों का सम्मान निधि के लिए पंजीकरण है। लेकिन सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री के दौरान एक लाख 24 हजार किसानों से सम्पर्क नहीं हो पाया...