गिरडीह, अप्रैल 16 -- डुमरी। क्षेत्र वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से डुमरी रेफरल अस्पताल परिसर में निर्मित मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल उद्घाटन के इंतजार में लगभग पांच महीनों से धूल फांक रहा है। भवन निर्माण निगम, रांची द्वारा लगभग 6 हजार वर्गफुट क्षेत्र में आधुनिक फेब्रिकेटेड मॉडल के तहत तैयार 50 बेड वाला यह अस्पताल संसाधनों से लैस होने के बावजूद अब तक चालू नहीं हो सका है। अस्पताल के शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। इधर, आमजन में इसे लेकर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से उच्चाधिकारियों व सरकार से पत्राचार कर जल्द चालू करने का आग्रह किया है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.