अररिया, अगस्त 20 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल के जोगबनी नाका होकर रात के अंधेरे में तस्करी जारी है। समय-समय पर दोनों तरफ से अवैध सामान पकड़े भी जाते हैं। नेपाल भंसार में सामान चेक जांच में सख्ती बरती जा रही है। गुरुवार को विराटनगर वार्ड 14 जतवा निवासी सुरेश यादव के घर में तस्करी कर लाए गए अवैध सामान छिपाकर रखे जाने की सूचना के आधार पर सशस्त्र पुलिस बल नेपाल और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी ली। विराटनगर भंसार कार्यालय के प्रतिनिधि, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल नेपाल तीन नंबर गण हेडक्वार्टर कंकालिनी मोरंग से बुलाई गई टीम ने घर में तलाशी के दौरान कस्टम मूल्य 3 लाख 38 हजार 400 नेपाली रुपये के बराबर रजनीगंधा और कपड़े बरामद किए। बरामद सामान सहित सुरेश यादव को आवश्यक कार्रवाई के लिए विराटनगर भंसार कार्यालय में सुपुर्द किया गय...