कानपुर, जून 11 -- सरसौल। सरसौल के चतुर्भुज बाबा मंदिर में सवा तीन करोड़ से अधिक धनराशि से होने वाले सुंदरीकरण के कार्यों को गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिलान्यास किया। सरसौल पुलिस चौकी परिसर में स्थित प्राचीन चतुर्भुज बाबा मंदिर के सुंदरीकरण का काम होना है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 3.34 करोड़ रुपये जारी कराए हैं। गुरुवार शाम विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंदिर परिसर में पूजन कर सुंदरीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्राचीन मंदिर ऐतिहासिक धरोहरें हैं। जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण द्वारा इन मंदिरों को नया स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग निगम लिमिटेड कार्यदायी संस्था है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रानू शुक्ला,,विनय मिश्रा,चंद्र भान सिंह, विनय प्रताप ...