फिरोजाबाद, अप्रैल 3 -- फिरोजाबाद, शिकोहाबाद क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने नगला केवल स्थित ब्रह्मदेव, शिवजी एवं बजरंग बली मंदिर के 1.80 करोड़ और बैजुआ स्थित शिव मंदिर में 1.52 करोड़ की लागत से होने वाले पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आस्था और पर्यटन को साथ लेकर चल रही है। इन मंदिरों का विकास केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को सुविधाओं से सुसज्जित कर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाएं और धार्मिक स्थलों को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ...