बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर मोहल्ला स्थित एक घर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। गुरुवार को पुलिस लाइन के सभागार में धरपकड़ की जानकारी देते हुए सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि कोतवाली थाना व स्वॉट की संयुक्त टीम ने शहर में वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर सेराज आलम निवासी रफीक नगर बेलवाडाड़ी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे व निशानदेही पर 3.24 लाख नकदी, करीब आठ लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात के साथ कुछ नेपाली रुपये भी बरामद किए गए हैं। वारदात में शामिल उसके दूसरे साथी अल्ताफ निवासी रफीक नगर बेलवाडाड़ी थाना कोतवाली अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...