हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई। हरदोई में विद्युत शवदाहगृह के निर्माण के लिए शासन ने 3.23 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना यहां के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। आधुनिक विद्युत शवदाहगृह बनने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल हो सकेगी। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने इस उपलब्धि के लिए राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल को श्रेय देते हुए कहा कि पारंपरिक चिताओं की तुलना में विद्युत शवदाहगृह समय की बचत के साथ-साथ लकड़ी की खपत को भी कम करेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.