रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- खटीमा। ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के अंतर्गत खटीमा पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ दबोचा है। पुलिस टीम ने कादरी कॉलोनी (अमाउं) निवासी मुकद्दर पुत्र मुशर्रफ़ को 03.22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में उप-निरीक्षक विजय बोरा, कांस्टेबल इशाक मोहम्मद और ललित सिंह कन्याल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.