बरेली, अप्रैल 2 -- भदपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमीर नगर गुलडाई में बाढ़ से बचाव के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 3.22 करोड़ रुपये की पिचिंग बनाई जाएगी। क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य ब्लाक प्रमुख पति रविशंकर गंगवार डॉ. आशुतोष गंगवार ने हवन पूजन करने के बाद पिचिंग का शुभारंभ किया। पिछले साल आई बाढ़ ने भयंकर तांडव मचाया और गांव के बाई तरफ देवहा नदी ने जमकर कटान किया जिसमें किसानों की हजारों बीघा जमीन देवहा नदी में समा गई। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि अमीर नगर गुलडाई को पूरी तरीके से देवहा नदी से सुरक्षित किया जाएगा। पिचिंग 31 मई तक पूरी कर ली जाएगी। यह जानकारी आशुतोष अभियंता ने दी। इस दौरान एक्सईएन बाढ़ खंड नीरज कुमार, एई चंद्रपाल सिंह, जेई आशुतोष शर्मा भूपेंद्र सिंह, अजय गंगवार, विधायक प्रतिनिधि बबलू गंगवार, खेमकरन लाल, भूमि विक...