मैनपुरी, जनवरी 3 -- नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 3.20 लाख रुपये की ठगी की गई। इतना ही नहीं पीड़ित को विकास भवन में पहले महिला कल्याण विभाग में नियुक्ति का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। यहां नौकरी नहीं लगी तो फिर से विकास भवन में फर्जी डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर का नियुक्ति पत्र दे दिया गया। यहां भी नौकरी नहीं लगी तो आरोपी गांव से भाग निकला। घटना की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम टिकसुरी निवासी अनुराग पुत्र सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि ग्रामवासी अर्जुन उर्फ अनुज पुत्र रामलखन ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे तीन लाख 20 हजार रुपये ले लिए। जब उसने नौकरी के संबंध में पूछताछ की तो अर्जुन इधर उधर की बाते करने लगा। जब उसने उसकी बड़ी बहन हिना और बहनोई रामदेव निवासी खरपरी कोतवाली से डेढ़ लाख रुपये लिए और...