बागेश्वर, अप्रैल 28 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने 3.17 स्मैक के साथ एक युवक को गिफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस एसओजी टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान अनिल कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी घटबगढ़ वार्ड बागनाथ के कब्जे से 3.17 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कोतवाली में धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वह पूर्व में भी पांच बार एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...