3.11 लाख रुपए की कुश्ती मोहित फोगाट ने जीती, 4.11 लाख रुपए की अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी
हाथरस, सितम्बर 23 -- हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व एतिहासिक राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 115 वें महोत्सव में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के पांचवें दिन सोमवार को छोटी-बड़ी लगभग 130 से अधिक कुश्तियां लड़ी गई। जिसमें कुछ कुश्ती आर-पार हुई तो कुछ बराबरी पर छुटी। वही दंगल में खिताबी भिड़न्त में अंतिम कुश्ती 3.11 लाख रुपए की दो भारत केसरी पहलवानों के बीच हुई। काफी जोर आजमाइश के बाद कुश्ती आर-पार रही। जिसमें मोहित फोगाट ने जीत दर्ज की। जबकि दिन की अंतिम कुश्ती 4. 11 लाख रुपए इनाम की लड़ी गई और यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। रोमांच भर देने वाली कई कुश्तियां आर-पार होने पर दंगल स्टेडियम रोमांच से झूम उठा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: रामेश्वर ने जीती 1.51 लाख रुपये की झंडा कुश्तीकुश्ती का आयोजन दंगल में चौथे दिन करीब 130 से अधिक कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.