पटना, मार्च 24 -- Rooftop Solar Documents: 3 किलोवाट से कम क्षमता वाले सोलर रूफटॉप लगाने के लिए पैन कार्ड और आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं है। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोलर रूफटॉप योजना के तहत छोटे रूफटॉप के लिए बैंकों द्वारा पैन कार्ड और आय प्रमाण पत्र मांगने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा अनावश्यक दस्तावेज मांगने की प्रथा पर रोक लगाईजानी चाहिए। राज्य में रूफटॉप सोलर योजना के तहत अधिकतर आवेदन 3 किलोवाट से कम क्षमता वाले हैं। ऐसे उपभोक्ताओं से गैर-जरूरी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। मुख्य सचिव ने मंगलवार को कहा कि ऐसे मामलों में बैंकों द्वारा पैन कार्ड या आय प्रमाण पत्र जैसे गैर-जरूरी दस्तावेजों की मांग नहीं की जानी चाहिए। सभी बैंकों को इंडियन बैंक एसोसिएशन द्वारा तय किए गए ...