नई दिल्ली, जून 4 -- भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन राज्यों कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए 10 नामों की सिफारिश की है। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। आपको बता दें कि इस कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी भी शामिल हैं। मंगलवार को इसकी बैठक हुई। उम्मीदवारों के इंटरव्यू के बाद इन नामों को अंतिम रूप दिया गया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के द्वारा केंद्र सरकार को भेजी गई सिफारिशों में कर्नाटक हाईकोर्ट के लिए सबसे अधिक छह नाम भेजे गए हैं। उनमें राघवेंद्र सीताराम श्रीवत्स, हेमा कुलकर्णी, सुब्रमण्य रंगाराव, तड़ागावाड़ी प्रकाश विवेकानंद, बक्केश्वर प्रमोद...