चाईबासा, मार्च 9 -- चाईबासा। बाल मंडली में अध्यक्ष रंजीत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का शोभायात्रा निकाला जाएगी। बैठक में आगामी नई कमेटी गठित करने के लिए पवन शर्मा को मुख्य चुनाव प्रभारी तथा रवि प्रकाश गुप्ता व रितेश चिरानिया को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी अखाड़ों को 12 तारीख तक नई कमेटी के गठन कर महाबीर मंडल को देने की बात कही गई है। उसके बाद 15 तारीख को चुनाव की प्रक्रिया होगी। सभी अखाड़ा प्रमुख और रामभक्त इस भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों में जुट जाएं। बैठक में संरक्षक मदन यादव, कैलाश खंडेलवाल, दुर्गा प्रसाद साव, जय किशन यादव, राकेश पाण्डेय, चंदन पाण्डेय, दीपक गुप्ता समेत सभी अखाड़ों के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.