नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- दिल्ली पुलिस ने स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप और चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले को एक टैटू की मदद से सुलझा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को लड़की का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव मिला था और उसके कुछ अंग गायब थे और हड्डियां भी दिख रही थीं। हालांकि, लड़की के बाएं हाथ पर बने 3 स्टार वाले टैटू से उन्हें केस सुलझाने और आरोपियों तक पहुंचा दिया। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि अपराध 11 सितंबर की सुबह हुआ था, लेकिन डेड बॉडी दो दिन बाद मिली और उन्हें इसकी जानकारी 13 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे दी गई। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां एक इंसानी शव मिला। उसने नीली जींस पहनी हुई थी और उसके ऊपर बैंगनी रंग के कपड़े के टुकड़े थे। अधिकारी ने बताया...