नई दिल्ली, अगस्त 12 -- दुनिया जब शांति के बजाय संघर्ष की ओर बढ़ने लगती है, तब विकास के बजाय सुरक्षा के लिए नए-नए ब्लॉक या गठजोड़ बनने लगते हैं। ऐसा ही एक ब्लॉक बीते दिनों सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान द्वारा बनाया गया है। ऐसा नहीं है कि यह कोई अनोखा संगठन है, जो भूतो न भविष्यति का सार समेटे हुए दुनिया में प्रकट हुआ है। इससे पहले भी इससे कई गुना अधिक ताकतवर संगठन बने और आगे भी बनते रहेंगे। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि तीनों देश इस्लामी सुन्नी हैं, रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर मक्का में किए गए और दिन भी शुक्रवार चुना गया। तो क्या यह मान लिया जाए कि यह एक इस्लामी रक्षा संगठन है, जिसमें एक देश परमाणु शक्ति के साथ-साथ आतंकवाद को पनाह देने के लिए जाना जाता है। दूसरा (तुर्किये) एक उभरते कट्टरपंथी राष्ट्र के रूप में और तीसरा (सऊदी अरब) आर्थ...